तालग्राम कन्नौज से बहुयामी समाचार md news के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट

तालग्राम कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य ।

संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.05.2026 को दौराने गश्त व चेकिंग थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2026 धारा 137(2) B.N.S से सम्बन्धित वांछित चल रहे अभियुक्त सनोज पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम सिंहपुर थाना तालग्राम जनपद जनपद कन्नौज को करमुल्लापुर चौराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त सनोज पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिंहपुर थाना तालग्राम जनपद जनपद कन्नौज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2026 धारा 137(2) B.N.S मे अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

नाम पता अभियुक्त –
1.सनोज पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम सिंहपुर थाना तालग्राम जनपद जनपद कन्नौज ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 शिव किशोर
2.हे0का0 सन्दीप सिंह
3.म0आ0 शालिनी सिंह समस्त थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed