गोंडा- जिले में आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमकती रही।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में बीते 24 घंटे पहले भी भारी बारिश हुई थी, जिससे तापमान में काफी कमी आई थी।

गोंडा के सालपुर बाजार, सोनबरसा,और बग्गीरोड बाजार जैसे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। कई हिस्सों में घने बादल छाए रहने से दिन में ही अंधेरा छा गया। 5 मई को होने वाले वैवाहिक और तिलक समारोहों की तैयारियों पर भी इसका असर पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी घने बादलों के कारण बारिश का अनुमान है। राजेश श्रीवास्तव ने सभी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी मिली है, जिसके मद्देनजर लोगों को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने को कहा गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *