बाराबंकी जनपद के फतेहपुर क्षेत्र में आसपास के इलाकों में सोमवार को अचानक मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छा गए। जिससे सड़कों पर अंधेर अच्छा गया। और वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी। और कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे वातावरण में काफी ठंडक और नमी लोगों को महसूस होने लगी। जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनाने पड़े। जबकि कुछ दिन पहले अधिक तापमान होने के कारण लोग परेशान हो रहे थे। अधिक बारिश तथा तेज हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही हुई प्रभावित।

किसानों ने बताया कि यह बारिश मेंथा के लिए फायदेमंद है तथा अन्य फसलों के लिए नुकसान दायक है। किसानों ने आशंका जताई है कि खेतों में लगे खरबूजे को नुकसान हो सकता है। क्योंकि खरबूजा एक नाजुक फसल है। तेज हवा तथा अधिक बारिश से फलों को क्षति पहुंच सकती है। तथा अधिक नमी होने से फलों के सड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह बदलता रहा तो आने वाले दोनों में खेती पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। मौसम के इस बदलते रूख ने एक तरफ राहत दी तो दूसरी तरफ सतर्क रहने की चेतावनी भी दी। मौसम विभाग ने बताया की अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed