बहुयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी ।मोहम्मदी विधान सभा 144 में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोहम्मदी की जनता लंबे समय से नए बस स्टैंड की मांग कर रही थी। यह बस स्टैंड मूल रूप से 1964 में बनाया गया था और काफी जर्जर हो चुका था, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। विधायक के प्रयासों के बाद इसका पुनर्निर्माण कराया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हालांकि, कुछ लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं, जिसके कारण उन्हें खड़े होकर विधायक के विचार सुनने पड़े। कुछ लोगों ने कुर्सी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी भी जताई। वहीं, एक व्यक्ति फर्श पर लेटा हुआ दिखाई दिया और कुछ यात्री बसों के इंतजार में जमीन पर बैठे थे।विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में मोहम्मदी विधानसभा में हुए अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के अलावा जिला पंचायत गेस्ट हाउस, अग्निशमन फायर स्टेशन, विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 10 से अधिक पावर हाउस, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट और जमुनिया घाट पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में मोहम्मदी की जनता को सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिला है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *