एमडी न्यूज़ बहुआ lयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर।आज दिनांक 4 मई को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कई दर्जन कार्यकर्ता प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी की नेतृत्व मैं कलेक्ट्रेट पहुंचे और कई सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा ।ज्ञापन से पहले कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने श्री वारसी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट की सीढ़िया पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि ग्राम सभा संकरा की सरकारी साप्ताहिक बाजार बृहस्पतिवार को जो लगती है उसे पर मंडी समिति द्वारा टीन शेड का निर्माण कई वर्ष पूर्ण कराया गया था जो आज बुरी तरह से जर्जर की हालत में है। बारिश के कारण बरसात का पानी सब दुकानदारों के ऊपर बरसता है उनके सामान खराब हो जाते हैं इस कारण बाजार बहुत हल्की होती जा रही। जिससे सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है इसी तरह मंडी समिति द्वारा और भी कई सड़क जो नेशनल हाईवे से गांव को जोड़ रही हैं, डाली गई हैं वह भी जर्जर हो गई है ।बरसात से पहले उनकी भी मरम्मत कराई जाए ।इस समय यूरिया खाद के लिए किसान परेशान है खाद गोदाम में भरे पड़े हैं लेकिन अधिकारी किसानों को समय से खाद नहीं दे पा रहे। इस समय का धान लगेगा या नहीं लगेगा जिला प्रशासन क्लियर करें ।किसान गुमराह हो रखे हैं जिले की कई तहसीलों में इस समय धन को जगह पर लग रहा है तो अधिकारी स्पष्ट करें किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया ।धरना प्रदर्शन करने वालों में शकील अहमद ,हड़ताल सिंह यादव, महबूब अली मोहम्मद ,ठेकेदार आरिफ अली नवाब, अली मोहम्मद ,रफीक ,बिलाल खान, गुलवेश खान फैजान मियां ,रामचंद्र सूरजपाल राकेश कुमार जाकिर अली इरफान अली नौबतराम सज्जू खान नन्हे, राम रफत खान आदि शामिल रहे।
