संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

जनपद मथुरा।थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 04.05.2026 को समय करीब 06.50 बजे कैलाश नगर की तरफ जाने वाला कच्चा रास्ता वृन्दावन से थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 263/2026 धारा 137(2),70(2),351(3) बी0एन0एस0 व 3/4 पोक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्तगण 1. समीर पुत्र अकबर निवासी नया नगला डैम्पियर नगर थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष 2. कृष्णा उर्फ काले पुत्र रामशरण मीणा निवासी उपरोक्त उम्र करीब 19 वर्ष 3.शिवा पुत्र संजय निवासी मयूर बिहार धौली प्याऊ थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष 4. रूपेश पुत्र जालिम निवासी मारूति नगर थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना वृंदावन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01.05.2026 को मुकदमा वादी ने तहरीर दी कि वादी की नाबालिग पुत्रियां जो बिना बताये अपने घर से कहीं चली गयी है के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 70(2),351(3) बी0एन0एस0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगण 1. समीर 2. कृष्णा उर्फ काले 3. शिवा व 4.रूपेश के नाम प्रकाश में आये जिन्हे गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-
1.समीर पुत्र अकबर निवासी नया नगला डैम्पियर नगर थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
2.कृष्णा उर्फ काले पुत्र रामशरण मीणा निवासी नया नगला डैम्पियर नगर थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष।
3.शिवा पुत्र संजय बाल्मीकि निवासी मयूर बिहार धौली प्याऊ थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष ।
4.रूपेश पुत्र जालिम निवासी मारूति नगर थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।

अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-
स्थान- कैलाश नगर की तरफ जाने वाला कच्चा रास्ता से,दिनांक 04.05.2026 समय करीब 06.50 बजे ।

अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 263/2026 धारा 137(2),70(2),351(3) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम-
1.प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 कुलवीर सिंह चौकी प्रभारी अद्दा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 1480 विनय कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.है0का0 956 नारद सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1436 राजेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
6.का0 674 वीरेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *