बदायूं 05 मई। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, उ0प्र0 लखनऊ के आदेशों के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के अवसर पर मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन के बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर से प्रातः 11ः00 बजे आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बदायूँ में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलैक्ट्रेट बदायूँ में किया गया। जिसमें जनपद के शिक्षा मित्रों को सम्मिलित कर सजीव प्रसारण सुनवाया गया और बढ़े हुए मानदेय का चेक एवं प्रतीक चिन्ह देकर समानित किया गया।


जनपद बदायूँ में कार्यक्रम का शुभारंभ महेश गुप्ता विधायक सदर बदायूँ, हरीश शाक्य विधायक बिल्सी, बागीश पाठक एम0एल0सी0 के प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला द्वारा दीप प्रज्ववलित कर किया गया। इसके बाद कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, उसावॉ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगत की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।


मुख्य अतिथि विधायक सदर महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सराकर ने शिक्षामित्रों का मानदेय रू 10000 से बढ़ाकर रू 18000 किया गया, यह सम्मान समारोह प्रदेश में शिक्षा की नीव को मजबूत करने में शिक्षामित्रों की भूमिका को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया है। यह शिक्षामित्रों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने शिक्षामित्रों से आवाहन किया कि आप शिक्षक हैं अभिभावक जिस अटूट विश्वास के साथ अपने बच्चों को आपके पास भेजते है, उन बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है।


जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय उनका मनोवल बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा रीड़ है, वह अपने कर्त्वयों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करें, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक पी0सी0 श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार, रोहित कुमार व ज्योति सक्सैना जिला व्यायाम शिक्षिका आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कामिनी राठौर ए0आर0पी0 के द्वारा किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।