तिर्वा कन्नौज/बताते चले कि राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में कार्यक्रम में महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह आईपीएस एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर आईपीएस की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसके साथ-साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव हेतु मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने तथा मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने की सलाह दी।


कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराकर आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। उपस्थित लोगों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी कन्नौज,पुलिस अधीक्षक कन्नौज,अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।