बाजना क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक खराब पड़ा सरकारी नल अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन चुका है।

स्थानीय निवासी द्वारा इस समस्या को लेकर कई बार जनसुनवाई ऐप पर शिकायत दर्ज कराई गई और नगर पंचायत में लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों में ही सक्रिय है, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

अब सवाल यह उठता है कि जब शिकायत के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म और नगर पंचायत दोनों ही इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, तो आम जनता अपनी बात किससे कहे?

लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही इसे ठीक किया जा सके।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *