बाराबंकी। उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन का पर्दाफाश करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है आरोपी देश के भीड़भाड़ ठिकानों पर सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे आरोपियों में बाराबंकी का निवासी 23 वर्षीय दनियाल और कुशीनगर का रहने वाला 20 वर्षीय कृष्णा मिश्रा का नाम सामने आया है दोनों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे पूछताछ पता चला कि शहजाद भट्टी ने कहा था कि तुम हमारे हिसाब से चलोगे तो तुम्हें इंडिया का हीरो बना दूंगा।

सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने पंजाब में हुए हमले की जिम्मेदारी थी पंजाब में मंगलवार को रात में 3 घंटे के भीतर दो ब्लास्ट हुए थे सोशल मीडिया का सहारा लेकर इंस्टाग्राम के जरिए स्लीपर सेल बना रहा आतंकी संगठन एटीएस के प्रवक्ता ने बताया की जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से खासकर इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को स्लीपर सेल के रूप में भर्ती कर रहा है पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी दनियाल और कृष्णा पाकिस्तानी आतंकी संगठन के संपर्क में था।

उनके फोन में शहजादा भट्टी और आबिद जट और हम्माद के नंबर मिले हैं उनके पास से वीडियो कॉल वॉइस कॉल नोट्स व्हाट्सएप चैट और देश विरोधी बातचीत के अहम सबूत मिले कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पिता था कृष्णा मिश्रा के पिता का नाम छोटेलाल है वह कुशीनगर में थाना जाता के हसनपुर गांव का रहने वाला है पिता छोटेलाल शराब का आदी है इस कारण गांव की पैतृक जमीन बेच दी है बहन का विवाह हो चुका है अपने हिस्से की जमीन पर घर बनवाया है।

छोटेलाल ने चार ऑटो अपने नाम फाइनेंस करवा रखे हैं लेकिन समय से कितना चुका पाने के कारण वह भी जप्त हो चुके हैं कृष्णा की पढ़ाई केवल तीसरी कक्षा तक की सीमित है लोगों के अनुसार वह भी पिता की तरह शराब का आदी है एटीएस ने कृष्णा को गोरखपुर से 5 मई को पकड़ा था दूसरा आरोपी डेनियल मुंबई में रहता था ओमान जाने की तैयारी कर रहा था एटीएस ने दूसरे आरोपी दानियाल को जनपद बाराबंकी के थाना बदोसराय से बुधवार को किंतूर गांव से गिरफ्तार किया है जो कि वही का निवासी परिवार में 55 वर्षी मां सूफिया और 60 वर्षीय पिता हाशिम है जो की खेती करके अपना जीवन यापन करते हैं दानियाल का एक छोटा भाई भी है कुमैल अंसारी और 3 बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है यूपी एटीएस ने बताया कि आरोपियों के पास एक देशी पिस्तौल 9 एमएम एक तमंचा 315 बोर 6 जिंदा कारतूस 9 एम एम और दो मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं ।

2 महीने में अब तक 12 संदिग्ध पकड़े गए हैं 4 अप्रैल को लखनऊ से चार संदिग्ध से पकड़े गए थे पूछताछ में सामने आया है पाकिस्तान से उन्हें ऑफर मिला था कि तुम लोग दहशत फैलावो जितनी ज्यादा दहशत फैलाओ उतना ज्यादा पैसा मिलेगा रिहर्सल के तौर पर पिकअप और बाइक में बम लगाकर परीक्षण भी किया इसके वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर को भेजे गए हैं इस काम के ₹12000 मिले थे इसके बाद एटीएस ने 24 अप्रैल को मेरठ से दो संदिग्ध तुषार और दिल्ली के समीर खान को पकड़ा था दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट के संपर्क में थे एटीएस के अनुसार दोनों यूपी के एक्स मुसलमानों को हैंड ग्रेनेड से मारने की प्लानिंग कर रहे थे इस टारगेट किलिंग के लिए उन्हें ₹300000 का लालच भी दिया गया था इंटरनेट का दिख रहा असर सोशल मीडिया के जारिए बढ़ रहा है पाकिस्तान गैंगस्टर कनेक्शन बार-बार सामने आ रहे हैं युवाओं की ऑनलाइन भर्ती और ऑनलाइन नेटवर्क का बड़ा खतरा बन रहा है.।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।