अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज ‌

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री घटना की जानकारी मिलते ही मृतक गंगादीन लोधी के घर पहुंचे थे। परिवार को ढांढस बँधाया पूर्व विधायक रुश्दी जी से लगातार घटना की जानकारी लेते रहें।
दुबई में काम कर रहे मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम सभा मेहंदी निवासी गंगादीन लोधी पुत्र सोहन लाल लोधी की मौत के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। करीब एक माह पहले हुई इस घटना ने पूरे घर को तोड़ कर रख दिया था। परिजनों की बस एक ही तमन्ना थी — बेटे का पार्थिव शरीर किसी तरह वतन लौट आए, ताकि अंतिम दर्शन कर सकें।
इस दुख की घड़ी में जानकारी पाकर पीड़ित के घर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने पोंछे पीड़ित के आंसू व आश्वासन दिया कि बेटे का शव घर आयेगा वहीं सहारा बनकर सामने आए पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि हर हाल में गंगादीन का शव भारत लाया जाएगा। पिछले करीब 30 दिनों से लगातार प्रयास, दुबई में कागजी प्रक्रिया और अधिकारियों से संपर्क के बाद आखिरकार शव भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
पूर्व मंत्री रुश्दी मियां स्वयं पार्थिव शरीर लेने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, ताकि शव को रिसीव कर सकें और उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके। गांव में लोग टकटकी लगाए इंतजार कर रहे थे कि कब गंगादीन अपने घर पहुंचे और परिवार उसे अंतिम विदाई दे सके।
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब रुश्दी मियां ने इस तरह किसी पीड़ित परिवार की मदद की हो। आठ से दस दिन पहले ही उन्होंने रूदौली विधानसभा के परसन पुरवा मजरे बारी निवासी सुरेंद्र लोधी का पार्थिव शरीर भी सऊदी अरब से भारत मंगवाकर परिजनों तक पहुंचाया था। उस समय भी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर कागजी कार्यवाही पूरी कराई थी, जिससे शोकाकुल परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने हाथों कर सका।
लगातार इस तरह की मानवीय पहल से क्षेत्र में उनकी संवेदनशील छवि और मजबूत हुई है। लोग कह रहे हैं कि आज के दौर में जहां अक्सर लोग सिर्फ आश्वासन देते हैं, वहीं रुश्दी मियां अपने कार्यों से यह साबित कर रहे हैं कि वह हर पीड़ित के साथ एक जिम्मेदार भाई की तरह खड़े हैं।
पूर्व विधायक रुश्दी जी अपने साथियों के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हंसराज लोधी, कमलेश यादव, बाबा फरीद अहमद, सुरजीत चौहान, मैकुराम लोधी, रामफेर लोधी, भैया राम लोधी, अनिल लोधी, अमरेश निषाद मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।