रामानंद सागर एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

बाराबंकी क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी शालीमार पैराडाइज में हुई हाईप्रोफाइल चोरी की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किए गए जेवरात, 14 लाख 85 हजार रुपये नकद, एक लाइसेंसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई ऑडी कार बरामद की है।
इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की पूरी साजिश पीड़ित के सामने रहने वाले युवक ने ही रची थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शेयर मार्केट में भारी नुकसान झेल चुका था, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, शालीमार पैराडाइज निवासी अजय कुमार सिंह ने 1 मई 2026 को नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 19 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंगले संख्या C-05 में घुसकर लॉकर तोड़ दिया और लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, भारी मात्रा में नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी।पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

आकर्ष सिंह उर्फ यश (बाराबंकी/प्रयागराज)
ऋत्विक यादव (प्रयागराज)
अनुराग कथूरिया उर्फ अरमान (प्रयागराज)
ऋषि कुमार सोनी उर्फ चंदन (प्रयागराज)
पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम (आजमगढ़

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।