वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मवई ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की खराब सड़कें, बिजली आपूर्ति, पेयजल समस्या, छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, आवास योजना, सफाई व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *