रामानंद सागर ब्यूरो चीफ बाराबंकी एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

बाराबंकी में छापेमारी विशाल मेगा मार्ट में भरा गया सरसों
जांच के बाद होगी कार्यवाही
इसके अलावा कई अन्य थोक विक्रेता की दुकानों पर छापेमारी
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद लखनऊ के निर्गत निर्देश एवं जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य-।।, डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी में अन्य राज्यों में विनिर्मित होने वाले तथा अन्य देशों से आयातित होने वाले घी एवं खाद्य तेल के ब्राण्ड जो उत्तर प्रदेश राज्य में विक्रय किये जा रहे हैं, के समस्त होलसेलर/आपूर्तिकर्ता/रिटेलर का निरीक्षण कर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। इस दौरान जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से इन खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जाॅच हेतु कुल 11 नमूनें संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है प्रतिष्ठान का नाम
1 विशाल मेगा मार्ट, अयोध्या रोड, बाराबंकी नगर पालिका बाराबंकी।कच्ची घानी सरसों तेल फर्स्ट क्राॅप ब्राण्ड
2 कल्याण किराना स्टोर, जवाहर नगर, सुबेहा तहसील हैदरगढ़।सोयाबीन रिफाइन्ड ऑयल इमामी ब्राण्ड
3 यासीन किराना, भिलवल, त्हसील हैदरगढ़। कच्ची घानी सरसो तेल ब्राण्ड न्यूटेना
4 यादव किराना स्टोर, ग्राम मंझार, लोनीकटरा,तहसील हैदरगढ़।घी एवरी डेयरी ब्राण्ड
5 बाजपेयी किराना स्टोर, रामनगर
तहसील रामनगर। सरसो का तेल महाकोष बा्रण्ड
6 रामगोपाल ट्रेडर्स, रामनगर
तहसील रामनगर।सोयाबीन आॅयल किंग्स ब्राण्ड
7 अमित ट्रेडर्स, कुर्सी चैराहा, देवा रोड, बाराबंकी। तहसील फतेहपुर।रिफाइन्ड सोयाबीन आॅयल इमामी
8 श्री महावीर ट्रेडिंग कम्पनी, टिकैतगंज,तहसील फतेहपुर।रिफाइन्ड सोयाबीन आॅयल फाच्र्यून ब्राण्ड
9 जायसवाल प्रोविजन स्टोर, सराई बाजार फतेहपुर तहसील फतेहपुर। घी पतांजलि बा्रण्ड
10 कमलेश किराना स्टोर,भिटरिया, बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट।कच्ची घानी सरसों तेल फाच्र्यून ब्राण्ड
11 गया प्रसाद किराना, टिकैतनगर, बाराबंकी तहसील सिरौलीगौसपुर। रिफाइन्ड सोयाबीन आॅयल कालिका ब्राण्ड
उक्त नमूनों की जाॅच आख्या प्राप्त होने के बाद नियमानुसार निर्माता, वितरक व विक्रेता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। प्रवर्तन कार्यवाही में नीरद पाण्डेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व सलिल सिंह, अरूण कुमार, भगौती प्रसाद, अनुराधा मिश्रा, पल्लवी तिवारी, अंकिता यादव, अर्शी फारूकी खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सम्मिलित रहें।
कुल संग्रहित नमूने-11 भरे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *