रिपोर्टर राज कुमार एम डी न्यूज़ खैर अलीगढ


अलीगढ़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप जी की 486वी जयंती को युवा जागृति दिवस के रूप बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है आज कुल 25 लोगों ने रक्त दान किया
प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने आज सुबह 9:00 बजे लक्ष्मणगढ़ी बाईपास स्थित मंडल प्रभारी धीरू पहलवान के कार्यालय पर विधिवत फ़ीता काट कर शुभारंभ किया एवं महाराणा प्रताप जी के जयकारों से गूंज उठा

जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह कहा कि आज महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान कर आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है क्योंकि रक्तदान महादान होता है महाराणा प्रताप जी ने कभी हार नहीं मानी उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने रक्त को बहाया था और आज आप भी उन्हीं को आदर्श मानते हुए यहां रक्तदान कर रहे है


विनीत पहलवान उत्तर प्रदेश केसरी ने कहा महाराणा प्रताप जी एवं भगवान राम दो ही ऐसे नाम है जो की घास के विचोने पर पर सोए और घास की रोटी खाई
मंडल प्रभारी धीरू पहलवान ने कहा कि रक्तदान सिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करना है आज बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रथम बार इस शिविर में आकर के रक्तदान किया यही इस रक्तदान की सफलता का उद्देश्य है
समाजसेवी अन्नू आजाद जी ने कहा कि इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में रक्तदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया और 12 रक्तवीरो ने प्रथम वार रक्तदान करके सभी लोगो का ध्यान आकर्षित किया
डॉ हरेंद्र ने आये हुए सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया
शिविर जिला चिकित्सालय ठाकुर मलखान सिंह की टीम अक्षय कुमार सेंगर के नेतृत्व में खैर उपस्थित रही
रक्तदाताओं में अनूप सारस्वत कालू पहलवान मोनू शर्मा अंकित ठाकुर डॉ कुलदीप विल्सन सिंह शैलू पहलवान चेरव जादौन मोनू ठाकुर अजीत सिंह सौरभ भानु प्रताप विवेक जादौन शीलू सिंह नूतन देवी आकाश हरेंद्र सारस्वत बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे

Loading

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *