(सात 7 साल से न सड़क व नालियों का निर्माण ,गणेश नगर कॉलोनी में बरसात से हो रहा जलभराव ,नाला एवं सड़क बनाये जाने की उठी मांग)

बिल्सी । नगर के बदायूं स्टैंड के निकट एचडीएफसी बैंक के पास स्थित गणेश कॉलोनी में वर्ष 2019 में कॉलोनी का निर्माण हुआ ,लेकिन मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क ,नाली ,बिजली , पानी जैसी समस्याओं से लोग आज भी झूझते नजर आ रहे है ।

कॉलोनी निवासी विशाल सागर ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी बदायूँ व मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर मैंने 2019 से लेकर 2026 तक लगभग 10 से अधिक बार शिकायत की लेकिन नगर पालिका परिषद बिल्सी द्वारा मात्र एक माह में समस्या समाधान का झूठा आश्वासन देकर व समाधान आख्या में गुमराह जानकारी देकर मेरी समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है उन्होंने शीघ्र नगर पालिका परिषद बिल्सी के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि सड़क निर्माण व नाला निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराकर समस्या से निजात दिलाई जाए ।


इस समस्या को लेकर जब चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर से बात की गई तोह उन्होंने बताया की उक्त प्रकरण उनके संज्ञान में है ,कॉलोनी के एक साइड खेत व दूसरी साइड प्लॉट व मकान बने हुए है ,अभी कॉलोनी की चौड़ाई भी फिक्स नही है व कई अन्य रास्ते भी इस कॉलोनी से होकर निकल रहे है पालिका पर इस समय बजट की कमी है जल्द बजट मिलने पर इस समस्या का समाधान किया जाएगा तब तक बैकल्पिक मार्गो से आवागमन जारी है ।।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed