बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

ठठिया कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठठिया पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दिनांक 08.05.26 को थाना ठठिया क्षेत्रांतर्गत घर से खेलते खेलते कहीं गयी हुई 01 बालिका को किया सकुशल बरामद ।

संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 08.05.2026 को थाना ठठिया क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 07 वर्षीय पुत्री का अपनी मौसी के घर ग्राम जुर्रापुर्वा से कही चली जाने के संबंध में थाना ठठिया पर प्रार्थना पत्र दिया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना ठठिया पर दिनांक 08.05.2026 को मु0अ0सं0 152/26 धारा 137(2) B.N.S बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु थाना ठठिया से कई टीमे गठित की गयी थी । टीमों के अथक प्रयास से 06 घण्टे के अन्दर ही गुमशुदा बालिका को थाना ठठिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *