जनपद के थाना पुलिस ने नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त कारी मोहम्मद तालिब पुत्र मुस्तकीम उर्फ मुन्ना निवासी कल्याणपुर थाना रतनपुरी को गोयला कट बुढाना-खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर मदरसे के कमरे में 13 वर्षीय बालक के साथ गलत काम करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना रतनपुरी में बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार और रेडियो कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed