बंकी स्थिति अमित भारत गैस एजेंसी पर नहीं कम पड़ रही भीड़ ग्राहकों में बढ़ रहा आक्रोश।


घंटों लाइन, खाली हाथ वापसी उपभोक्ताओं का आरोप यहां सबसे ज्यादा बदइंतजामी।

बाराबंकी के बंकी नगर पंचायत स्थित अमित भारत गैस एजेंसी पर गैस संकट गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 45 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। जिनकी पर्ची कट जाती है, उन्हें भी 5 से 10 दिन तक रोज 3-4 घंटे लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
शनिवार को एजेंसी पर भारी भीड़ जुटी रही। सुबह 8 बजे से लोग लाइन में लगे रहे लेकिन गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया।


अनिल कुमार, उमेश चंद्र, रिंकू और आशा वर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि लगातार कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद गैस नहीं मिल रही। होम डिलीवरी वाले उपभोक्ताओं को भी लाइन में लगना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि जिले में सबसे ज्यादा अनियमितता इसी एजेंसी पर है। कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। एजेंसी मैनेजर आशीष कुमार ने गैस की कमी को समस्या की वजह बताया।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि एजेंसी की कई शिकायतें मिली हैं, तेल कंपनी जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई होगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed