कन्नौज/बताते चले कि क्राइम मीटिंग में जनपद में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पुराने एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति, शिकायत प्रकोष्ठ एवं आईजीआरएस से संबंधित मामलों की प्रगति, तीन दिवस से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पोक्सो, चोरी एवं गो-तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त एनसीआर प्रकरण, जारी एनबीडब्ल्यू, साइबर अपराध, यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, प्रचलित अभियान, यातायात व्यवस्था, प्रस्तावित गैंगस्टर मामलों की भी समीक्षा की गई।


पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए उच्च मनोबल के साथ ड्यूटी करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed