
एम डी न्यूज चैनल रिपोर्टर प्रमोद कुमार
लखनऊ थाना गोसाईगंज तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन अवध (अ०रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मसीहा राजू गुप्ता द्वारा अवध विहार योजना के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है कि मई माह की प्रथम बैठक दिनांक 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक स्थल:
धरना स्थल, निकट गेट नं० 04, अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, लखनऊ।
बैठक में अब तक आवास विकास अधिकारियों के साथ हुई वार्ताओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी तथा आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
संगठन की ओर से सभी किसान भाइयों, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है। साथ ही समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
जिंदाबाद के नारों के साथ संगठन ने एकजुटता का संदेश दिया।
मुख्य पदाधिकारी:
राष्ट्रीय अध्यक्ष – राजू गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष – मोहम्मद हलीम
जिला अध्यक्ष – सरदार सिंह गौतम
जिला उपाध्यक्ष व योजना प्रभारी – राम मिलन यादव
जिला महामंत्री – अयोध्या प्रसाद यादव
तहसील अध्यक्ष – प्रमोद कुमार द्विवेदी
तहसील उपाध्यक्ष – हीरा सिंह
तहसील वरिष्ठ महामंत्री – नौमी लाल यादव
तहसील महामंत्री – विजय विश्वकर्मा
योजना सलाहकार – काशी प्रसाद
ब्लॉक अध्यक्ष – मुकेश रावत
योजना मीडिया प्रभारी – अजय कुमार रावत।
