थानों पर दिए गए टेबलेट, अब डायरी में नहीं सीधे टेबलेट में दर्ज होगा मामला
पुलिस नहीं बदल पाएगी पीड़ितों की एप्लिकेशन

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा विवेचना में उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता लाने हेतु उपनिरीक्षकों/विवेचकों को टैबलेट वितरित किया गया
एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न थानों पर नियुक्त 26 उपनिरीक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विवेचना कार्यों में उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और तेजी लाना है, जिससे उपनिरीक्षक/विवेचक मौके पर ही साक्ष्यों का संकलन कर उन्हें डिजिटल पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पीड़ितो द्वारा दी गई एप्लीकेशन भी सीधे अपलोड होगी। जिससे अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध तरीके से प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सकेगी तथा आम जनमानस को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया उपस्थित रहें।
वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
