वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट अयोध्या
शुजागंज बाजार में जल्द ही अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा भेलसर-टिकैतनगर मार्ग को फोरलेन किए जाने की मंजूरी मिलने के बाद सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभागीय टीम ने बाजार क्षेत्र में लाल निशान लगाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हलचल मच गई है।जानकारी के अनुसार, पहले सड़क के दोनों ओर करीब 20 मीटर तक अतिक्रमण हटाने की चर्चा थी, लेकिन व्यापारियों के भारी नुकसान को देखते हुए अब इसे घटाकर दोनों तरफ 8.5 मीटर तक सीमित किया गया है। इससे बाजार के कई दुकानदारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ नई पटरी और नाली निर्माण की भी योजना बनाई गई है, ताकि भविष्य में जलभराव और जाम जैसी समस्याओं से निजात मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान नियमों का पालन करते हुए कार्रवाई की जाएगी।फोरलेन सड़क बनने से भेलसर से टिकैतनगर तक आवागमन तेज और सुगम होगा, वहीं क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed