वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
महान योद्धा, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित समारोह में सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। युवाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री श्री महंत अमौनी मठ के महंत सत्य भारती जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने पहुंचकर संत का विनम्र अभिवादन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुश्दी मियां ने कहा कि संतों का मिलन समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की डोर को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे भारत के गौरव हैं, जिनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed