एम डी न्यूज़ लखनऊ

राजधानी लखनऊ के निशातगंज न्यू हैदराबाद इलाके में बीच सड़क पर खड़ा बिजली का पोल लगातार हादसों को दावत दे रहा है। सड़क चौड़ीकरण के बाद जो पोल पहले किनारे था, वह अब सड़क के बीचों-बीच आ गया है।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर स्थित होने की वजह से वाहन चालकों को यह पोल समय पर दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देकर पोल हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द पोल हटाकर सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है।

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ़ मो शाबान लखनऊ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *