मितौली खीरी,14 मई 2026। मितौली थाना में तैनात इंस्पेक्टर साहब की रील बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मितौली में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश गंगवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर साहब थाने के कार्यालय के अंदर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में गाना बज रहा है —

“बहुत ढूंढेंगी मुझे, मैं नहीं मिल पाऊंगा…”

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिस थाने में फरियादी इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं सरकारी कार्यालय के अंदर इस तरह रील बनाना अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
सवाल यह उठ रहा है कि,
संवेदनशील सरकारी परिसर में सोशल मीडिया रील बनाना क्या प्रभावी है और क्या वर्दी अब मनोरंजन का माध्यम बनती जा रही है?
वीडिओ वायरल होते ही जनता सवाल कर रही है कि पुलिस विभाग के लिए ड्यूटी पहले या डिजिटल शोहरत?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे पुलिस अनुशासन के खिलाफ बताया, तो कुछ ने सरकारी मर्यादा पर सवाल उठाए। कम से कम खाकी वर्दी की तो गरिमा रख ली होती।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed