एम, डी, न्यूज़, चैनल, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, थाना नई मंडी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, एवं थाना प्रभारी नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्त, खण्डहर में चोरी के वाहन छिपाकर रखे हुए हैं तथा आज उन्हें बेचने के लिए कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना नई मण्डी पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कूकड़ी ग्राउण्ड पर पहुंची तथा घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम से घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी गयी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमे दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल बरामद की गयी।थाना नई मंडी पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed