MD news सबसे तेज

रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला


अहिरोरी हरदोई
किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताज़ा मामला अहिरोरी गांव का है
, जहां किसान कल्लू पुत्र सोबरन ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि गांव के ही यूनुस, अशरफ, आमिद और हनीफ ने उसकी कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, खेत में खड़े कई पेड़ों को भी काट दिया गया।
किसान का कहना है कि उसने मामले की शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कल्लू ने आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारियों ने विपक्षियों से मिलीभगत कर फर्जी रिपोर्ट लगा दी, जिससे उसे न्याय नहीं मिल सका। किसान का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उसकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई गई और अब वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है, क्योंकि जाँच रिपोर्ट में उसे ही गुनहगार बता दिया गया है।अपने खेत पर पहुंचकर किसान ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सरकारी नुमाइंदो की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं राजस्व विभाग के जाँच अधिकारी अपनी रिपोर्ट में किसान को ही गुनहगार बता रहे हैं।
जिससे किसान मानसिक रूप से बहुत ही आहत है किसान का कहना है अगर अधिकारियों द्वारा मेरा खेत ना दिलाया गया तो मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगा जिसके जिम्मेदार राजस्व विभाग की टीम होगी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।