वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन से पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के दौरान हर चेहरा गमगीन नजर आया और माहौल पूरी तरह भावुक हो उठा।
दिवंगत प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक,समर्थक और करीबी उनके निवास लखनऊ पहुंचे। इसी क्रम में पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां भी पहुंचे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी,उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने भावुक स्वर में कहा कि प्रतीक यादव बेहद सरल,सौम्य और लोगों से आत्मीयता से जुड़ने वाले इंसान थे। उनका यूं अचानक दुनिया से चले जाना हर उस व्यक्ति के लिए गहरा सदमा है,जिसने उन्हें करीब से जाना। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने व्यवहार और प्रेम से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं,प्रतीक यादव भी उन्हीं में से एक थे।
अंतिम दर्शन के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम दिखीं। कई लोग प्रतीक यादव से जुड़ी यादों को साझा करते हुए भावुक हो उठे। वातावरण में गहरा सन्नाटा और शोक साफ महसूस किया जा रहा था।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *