चारा लेने गई नाबालिग से गाँव के ही युवक ने किया दुष्कर्म- आरोप

कोसीकलां (मथुरा): धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी युवक ने पड़ोस के ही गाँव की एक नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसीकलां थाना क्षेत्र के गाँव नगला उटावर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, 14 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री खेतों में बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान गाँव के ही रहने वाले आशिक पुत्र फज्जर ने बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला-फुसला लिया और पास के एक सुनसान खेत में ले गया।

बेरहमी की हदें पार, तमाशबीन बना रहा दूसरा युवक
तहरीर में बताया गया है कि आरोपी आशिक ने नाबालिग को जमीन पर पटक कर उसके साथ दुष्कर्म (गलत काम) किया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान गाँव का ही एक अन्य युवक सैकुल उर्फ टिन्ना पुत्र फज्जर वहां मौजूद था, जो इस घिनौनी वारदात को मूकदर्शक बनकर देखता रहा। आरोप है कि रीकुल ने बच्ची को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

खून से लथपथ घर पहुँची पीड़िता
वारदात के बाद बदहवास हालत में पीड़िता अपने घर पहुँची और रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। माँ ने जब देखा तो बच्ची के शरीर पर चोट के निशान और कपड़ों पर खून लगा हुआ था। परिजनों ने तुरंत हिम्मत जुटाकर आज (15 मई) कोसीकलां थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *