थाना क्षेत्र के गांव बुखरारी में गुरुवार देर शाम एक युवक पर लेनदेन के मामले को लेकर चाकू से हमला कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घायल युवक राधेश्याम पुत्र चाजूराम, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी गांव बुखरारी ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ युवक उससे पैसे मांगने के लिए आए थे।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे अकेला पाकर घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान चाकू से हमला किया हमले में युवक घायल हो गया। आरोपी फायरिंग करते मौके से भाग निकले घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक किसी तरह मौके से निकलकर घटना से परिजनों को अवगत कराया सैकड़ों की संख्या में लोग घायल को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
घायल युवक ने गांव के ही बहादुर और सागर समेत अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।