MD news सबसे सटीक सबसे तेज

रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला हरदोई

हरदोई। जनपद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और “ज़ीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD)” अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बुधवार को पुलिस विभाग की अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारियों के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, iRAD/eDAR पोर्टल पर समय से फीडिंग, तीन या उससे अधिक मौत वाली सड़क दुर्घटनाओं की विशेष समीक्षा तथा मार्गों पर सुधारात्मक कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, मार्गों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था सुधारने, CCTV कैमरों की स्थापना व सक्रियता बढ़ाने तथा दुर्घटना स्थलों की Geo Mapping कराने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।