गुफरान खान रिपोर्ट एमडी न्यूज़ मैगलगंज खीरी

कस्बा मैंगलगंज के औरंगाबाद रोड मोहल्ला रामनगर स्थित वन विभाग पुराना वेरियल के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने 11 हजार वोल्ट लाइन के पोल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बिजली का पोल पूरी तरह टूटकर गिर गया, जिससे मोहल्ला रामनगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

मोहल्ला वासियों के अनुसार घटना देर रात्रि की है। तेज टक्कर की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो देखा कि बिजली का पोल सड़क किनारे गिरा पड़ा था और वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को दी, जिसके बाद एहतियातन 11 हजार लाइन की सप्लाई बंद करा दी गई ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

पोल गिरने से रामनगर मोहल्ले में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी के बीच बिजली बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्ला वासियों का कहना है कि विभाग की ओर से जल्द पोल बदलकर बिजली सप्लाई बहाल कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं लोगों को अब इंतजार है कि बिजली विभाग कब तक नया पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु कराता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *