रिपोर्ट रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ
( एमडी न्यूज़ बहुआयामी (समाचार न्यूज़ चैनल)

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
रामपुर, 15 मई।
देशभर में चर्चित NEET 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मू जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं छात्र-युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कहा कि देश का युवा वर्ग दिन-रात कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कर्ज तक लेते हैं और वर्षों तक मेहनत कराते हैं, लेकिन जब परीक्षा से पहले पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं तो लाखों छात्रों की मेहनत, सपने और भविष्य एक झटके में प्रभावित हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के विश्वास पर गंभीर हमला है। लगातार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं से युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो प्रतिभाशाली छात्र व्यवस्था से विश्वास खो देंगे।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पेपर लीक में शामिल शिक्षा माफिया, दलालों, अधिकारियों एवं अन्य दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी मांग की कि यदि जांच में व्यापक अनियमितताएं सिद्ध होती हैं तो परीक्षा पुनः निष्पक्ष वातावरण में आयोजित की जाए तथा पीड़ित विद्यार्थियों को मानसिक एवं आर्थिक राहत प्रदान की जाए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। छात्रों की मेहनत और सपनों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
जारीकर्ता :
प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित”
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस
रामपुर, उत्तर प्रदेश।
बाकर अली खान नगर अध्यक्ष
शकील मंसूरी कार्यलय सचिव
साहिर रज़ा खां, नोमान मुमताज़ खां, चितरंजन प्रसाद, ,राजेश कुमार लोधी, मोO ज़की, इमरान पाशा, तंजुल शर्मा,फरीद खां, रामगोपाल कटारिया,कपिल चौधरी, आसिफ खां, मोबिन अन्सारी, भूरा खां आदि
उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *