गुफरान खान रिपोर्ट एमडी न्यूज़ से मैगलगंज खीरी

मैगलगंज चपरतला (लखीमपुर): मैगलगंज क्षेत्र के जमुनिया कढिले गांव में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले मजदूर रतिराम के परिवार से मिलकर प्रभारी मंत्री लखीमपुर नितिन अग्रवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मृतक की पत्नी व बच्चों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। साथ ही 6,500 रुपए की अनुदान राशि एवं कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत एक लाख रुपए की सहायता दिलाने हेतु आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही क्षेत्र में आंधी-तूफान से प्रभावित अन्य परिवारों को भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, जिलाधिकारी खीरी अंजनी कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गन्ना समिति अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं युवा भाजपा नेता अनिल राठौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो – मृतक के परिजनों को सहायता चेक देते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *