जितेन्द्र ठाकुर गोवर्धन मथुरा एम डी न्यूज़

टीचर ने डंडे से पीटकर आधा दर्जन छात्रों को किया घायल

बच्चों के परिवार वालों ने स्कूल में किया हंगामा , दर्द से कराह रहे बच्‍चे

मामला गोवर्धन के सकरवा रोड़ श्री ब्रजधाम पब्लिक स्कूल का हैं।शिक्षिका की पिटाई से कक्षा दो और तीन की क्लास के बच्चों के शरीर व हाथ-पैर पर गहरे निशान पड़ चुके हैं। बच्‍चे दर्द से कराह रहे हैं।

स्‍कूल में शिक्षिका की पिटाई से आधा दर्जन बच्‍चे हुए घायल
नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाना है, लेकिन गोवर्धन के सकरवा रोड़ श्री ब्रज धाम पब्लिक स्कूल शुक्रवार को एक शिक्षिका ने डंडे से पिटाई कर लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल कर दिया। शिकायत कर्ता रवि ने आरोप लगाया है कि उन्होंने डंडे से मारकर लगभग आधा दर्जन छात्रों को घायल कर दिया है।

बच्‍चों के शरीर पर डंडे मारने के गहरे निशान हैं।
पिटाई के कारण छात्र विवेक दीपांशु दर्द से कराह रहे है। वह ठीक से सो भी नहीं पा रहा है। डंडे से की गई पिटाई के बाद रवि , केशव , आदि छात्र-छात्राओं के शरीर व हाथ-पैर पर गहरे निशान पड़ चुके हैं। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षिका ज्योति ने छात्रों के परिवार क़ो चेतावनी दी है कि तुम मेरा कुछ भी बिगड़ लेना जो तुम पर करा जाए वो कर लेना घर में माता-पिता को मारपीट की जानकारी देंगे तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *