एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्णा।

देवघर। “देवघर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर” अभियान में देवघर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देवघर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से संचालित ब्राउन शुगर तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ ( ब्राउन शुगर ) के साथ गिरफ्तार किया । गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर विधिवत छापेमारी की गई। देवघर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मोहनपुर थाना अंतर्गत रात्रि करीब 12:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बंगाल से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला कुछ व्यक्ति मोहनपुर थाना क्षेत्र में आए हुए हैं, तथा बड़ा झरना खरगडीहा जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे एक कार एवं एक मोटरसाइकिल खड़ी है, इसपर त्वरित छापेमारी करते हुए, बंगाल के बीरभूम जिले से आए हुए, ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो व्यक्ति जिसका नाम शेख इस्ताजुल और दूसरा मीर मसद, एक काले रंग की i10 कर से मौके पर पहुंचे थे, वहीं स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर खरीदने दो व्यक्ति पहुंचे जिसका नाम नीरज कुमार महथा एवं रोहित कुमार एक मोटरसाइकिल पर वहां मौजूद था। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई में दो पैकेट ब्राउन शुगर, एवं 1,49,300 रुपए नगद, पांच मोबाइल फोन, एवं कांड में प्रयुक्त दो वाहन बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरण किस प्रकार है – मीर इस्ताजुल उम्र करीब 25 वर्ष, पिता शेख नजरुल, निवासी खोज मोहम्मदपुर, मीर मसाद उम्र करीब 23 वर्ष, पिता मीर जमीर, निवासी धग्राम, थाना दुबराजपुर, जिला बीरभूम ( पश्चिम बंगाल ), रोहित कुमार उम्र करीब 26 वर्ष, पिता सत्यनारायण मंडल, निवासी लतासारे, थाना मोहनपुर, नीरज कुमार महथा, उम्र करीब 30 वर्ष पिता बबलू महथा, निवासी बरमसिया, जिला देवघर का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्तियों में से दो अपराधियों का आपराधिक इतिहास पाया गया है, नीरज कुमार महथा पर पूर्व में NDPS Act के दो मामले दर्ज हैं एवं रोहित कुमार पर पूर्व में साइबर अपराध के एक मामले तथा NDPS Act के एक मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि दुबराजपुर थाना क्षेत्र के ब्राउन शुगर सप्लायरों द्वारा बंगाल, झारखंड, बिहार सहित अन्य कई राज्यों में मादक पदार्थ सप्लाई की जाती है। सप्लाई किए गए ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर स्थानीय बाजारों में बेची जाती है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के क्रम में अहम जानकारियां हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS Act समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जाएगा, और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
