प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ एम डी न्यूज़ संवाददाता

बिल्सी । जनपद संभल के उपनगर चंदौसी के पार्थ हॉस्पिटल के संचालक व वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर वीरेश कुमार सिंह को नई दिल्ली मे बैबिक यूनिवर्सिटी ने शोध कर किताब लिख कर डॉक्टरेक्ट कि मानद उपाधि प्रदान की है ।आपको बता दें यह उपाधि उन सामाजिक लोगों को दी जाती है जो अपनी सेवा में जो पहले से ही डिग्री लेते है उस पर शोधकर किताब लिखी जाती है ,जिले के डीएम और एसएसपी शोधकर्ता की फाइल का स्थलीय मूल्यांकन कर फाइल पास करते हैं फिर अलग अलग समाज मे जाकर शहर से लेकर देहात तक संस्था की जानकारी एकत्रित कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिस व्यक्ति पर शोध किया जा रहा है उसके द्वारा किस-किस स्थान पर कहां-कहां और किस-किस क्षेत्र में सेवाएं दी हैं तब जाकर यह उपाधि प्रदान की जाती है आपको बता दें कि डॉक्टर वीरेश कुमार सिंह ने अब तक 1500 से अधिक लड़कियों की शादी में बिन बुलाए मदद पहुंचाई है चिकित्सा के क्षेत्र में 1200 से अधिक कैंप आयोजित कराये हैं इसके साथ ही निरंतर 26 वर्षों से अपने निजी क्लीनिक पर ओपीडी फीस बिल्कुल मुफ्त रखकर लोगो को निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया है
इन सभी क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने के लिए डॉक्टर वीरेश कुमार सिंह पर शोधकर्ता ने यह किताब लिखी है ।उनकी इस कामयाबी पर बिल्सी क्षेत्र के लोगो ने मिठाइयां बांटकर उनको शुभकामनाएं दी व चारो ओर जश्न का माहौल बन हुआ है ।आपको बता दें डॉ वीरेश कुमार सिंह अब राजनीतिक दलों के माध्यम से बिल्सी विधानसभा से टिकट लाकर जनता की सेवा करने का मन बना चुके है यदि उनको उनकी मनपसंद पार्टी से टिकट मिलता है तोह जनता की निःस्वार्थ सेवा करने का सपना भी पूरा हो जाएगा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *