(एमडी न्यूज़ बहूआयामी)
समाचार पत्र न्यूज़ चैनल )

        आज दिनांक 19.05.2026 को  अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । परेड उपरान्त श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ बलवा रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष रिहर्सल/ड्रिल का आयोजन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/बिलासपुर मौजूद रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *