एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ, महिला अपराध एवं आर्थिक प्रकोष्ठ, मिशन शक्ति केंद्र तथा विशेष जांच प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शिकायत पंजिकाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सम्बन्धी शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *