लखनऊ प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

MD न्यूज़ (बहुआयामी समाचार)/मोहम्मद अशफाक

गोला गोकर्णनाथ खीरी।* जनपद लखीमपुर खीरी की राजनीति में उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने दलों से इस्तीफा देकर ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सदस्यता ग्रहण कर ली।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब शब्बीर अहमद खान उर्फ बाबा साहब, समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव एडवोकेट कृष्ण वर्मा तथा कांग्रेस नेता अब्दुल हमीद ने आज लखनऊ स्थित ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता कार्यक्रम में ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नेताओं ने पार्टी की नीतियों और संगठन की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम सेंट्रल जोन के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी से भी विशेष मुलाकात हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, यूथ जिला अध्यक्ष आसिफ अहमद उर्फ आशु, जिला महासचिव एवं लखीमपुर विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ खान तथा सेंट्रल जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी उस्मान सिद्दीकी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी सहित पूरे प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेगी तथा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed