रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़
लखीमपुर खीरी/बेहजम।


ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर रमना बाबा एवं बाला जी मन्दिर, रमना धाम टेडवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बाला जी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कई स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे रमना धाम क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बड़े मंगलवार के इस पावन अवसर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *