बाराबंकी की जज की अनोखी पहल
श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों को बढ़ावा देने की मुहिम के तहत जिला जज आवास (सेशंन हाउस) से जनपद न्यायालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया।

श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में परिस्थितियों को दृष्टिगत पेट्रोलियम पदार्थो की बचत की आवश्यकता है। सभी नागरिकों को इस अभियान में भाग लेना चाहिए व अपने छोटे-मोटे कार्य पैदल अथवा साइकिल के माध्यम से चलकर करना चाहिए जिससे पेट्रोल की बचत हो। वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम और बिजली की समस्या को देखते हुए हमने पैदल कचहरी आने का फैसला किया। इससे पेट्रोल की बचत होगी। प्रधानमंत्री मोदी की अपील भी यही रही है कि लोग पेट्रोल बचाएं। इसी उद्देश्य से जनमानस को संदेश देने के लिए हमने यह पैदल यात्रा की है। आगे भी हमारी कोशिश रहेगी कि हम पैदल ही कचहरी आएं, क्योंकि सभी के आवास पास में ही हैं।
इस अवसर पर श्रीमती शाम्भवी यादव प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी सहित जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्टर अवधेश कुमार
