राजभवन रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से जैन समाज प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची। झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार जी से राजभवन, रांची में जैन समाज प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र “कल्पतरु सर्वोदय तीर्थ” श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की ओर से महामहिम को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज रचित ग्रंथ सुविचार एवं श्री शांतिविधान भेंट किए गए।

बैठक के दौरान जैन समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विशेष रूप से शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर की धार्मिक गरिमा, मंदिरों की मुख्य सड़कों पर दिशा-निर्देश सूचक बोर्ड लगाने और मुनिराजों के विहार के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से वार्ता हुई। राज्यपाल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान श्री राजकुमार जैन ऋषभ विहार के देवलोक पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा उनके साथ बिताए गए पलों को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *