बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

कन्नौज /बताते चले कि जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा UPSSSC द्वारा आयोजित लेखपाल की मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद कन्नौज में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *