
एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख,नवीन कृष्णा
देवघर। “देवघर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर” अभियान के तहत सघन तलाशी के दौरान शातिर साईबर अपराधियों की धर – पकड़ के अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार, साईबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाई के आलोक में वरीय पुलिस उपाध्यक्ष राजा कुमार मित्रा के निर्देश पर छः साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला अंतर्गत कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ड, अमेजॉन कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी, एवं गूगल पे फोन कस्टमर केयर के नाम उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवा कर उसे रीडिंम कर ठगी करना, एवं फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसी में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुन चालू करने के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा पी. एम. किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।
गिरफ्तार किए गए छः आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन, सिम के प्रारंभिक जांच में साईबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार छ: साईबर अपराधीयों अपराधिक इतिहास, विशु दास देवघर, साइबर थाना कांड संख्या 21/21, मिथुन कुमार दास देवघर थाना कांड संख्या 34/25, चंदन दास देवघर थाना कांड संख्या 20/24 में आरोपित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण, विशु दास उम्र करीब 33 वर्ष, पिता गांधारी दास, थाना पत्थरड्डा,ओ.पी. सारठ।
मिथुन दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता सितू दास थाना देवीपुर।
चंदन दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता झगरू महरा थाना पत्थरड्डा, ओ.पी. सारठ। कुंदन कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता झगरू महरा थाना पथरड्डा, ओ.पी. सारठ एवं अजीत कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता विनोद दास थाना मधुपुर सभी अभियुक्त जिला देवघर के हैं।
देवघर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छः आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, 1 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम।
छापेमारी दल में शामिल होने वाले पुलिस बल पुलिस निरीक्षक, नागेंद्र नाथ मंडल, साईबर थाना देवघर।
पुलिस अवर निरीक्षक, पत्थरड्डा,ओ.पी.
देवघर,ओ.पी. पत्थरड्डा की पुलिस टीम शामिल हुई।
देवघर, मधुपुर आंचल एवं देवीपुर थाना के संयुक्त छापेमारी दल द्वारा एक अन्य फरार चल रहे साईबर अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर साईबर थाना कांड संख्या 71/23 प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम संतोष कुमार दास उम्र करीब 30 वर्ष, पिता स्व. नागेश्वर दास सा. बलनाडीह, थाना देवीपुर, जिला देवघर का रहने वाला है।
छापेमारी दल में शामिल हुए पुलिस बल, पुलिस निरीक्षक, नागेंद्र कुमार मंडल, मधुपुर आंचल। पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, खाना प्रभारी देवीपुर थाना एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल हुए।
