दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया एक जनसभा को संबोधित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से पहुंचे। उन्होंने लग्जरी कारों का अपना काफिला छोड़ दिया।

इस जनसभा में लगभग 500 कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का हवाला देते हुए यह कदम उठाया।

इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर मैंने भी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से सफर करना शुरू किया है। जब देश के प्रधानमंत्री अपने एस्कॉर्ट की गाड़ियां कम कर सकते हैं और अपने काफिले को छोटा कर सकते हैं, तो हम एक जनसेवक और विधायक होने के नाते उनके कार्यकर्ता हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर ही वह आज जनसभा को संबोधित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से पहुंचे हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *