एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस लाइन सभागार में आगामी गंगा दशहरा पर्व व बकरीद के सम्बंध में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में सभी त्योहार आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार में माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह छोटी-छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यवाही से पहले घटना की पुष्टि अवश्य कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी की जा रही है, किसी प्रकार की भ्रामक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाए। कोई भी नई परंपरा पड़़ने नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व समस्त थानों में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed