कन्नौज बताते चले कि
शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु पुलिसकर्मियों को कराई गई दौड़ एवं शस्त्र अभ्यास पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई।
परेड में अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन कर उसे और बेहतर तरीके से संपादित कराने हेतु प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड में सलामी ली गई तथा स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम एवं यूपी-112 कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed