लखीमपुर-फूलबेहड़। जनपद लखीमपुर के विकास खंड फूलबेहड़ के चंद कदमों पर इफ्को सहकारी संघ पूर्ति भण्डार लि. फूलबेहड़ जिसका रजिस्ट्रेशन नं. – 646 किसानों को एक बार फिर खाद खरीद में अतिरिक्त वसूली का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि 266.50 रुपये निर्धारित कीमत वाली खाद की बोरी 270 रुपये में बेची जा रही है। प्रति बोरी 3.50 रुपये अधिक वसूलने से किसानों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि खेती की लागत पहले ही लगातार बढ़ रही है, ऊपर से खाद केंद्रों पर अतिरिक्त रकम लेकर किसानों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कई किसानों ने आरोप लगाया कि अधिक कीमत देने के बावजूद उन्हें पक्की जानकारी या अतिरिक्त शुल्क का कारण नहीं बताया जाता।
किसानों का कहना है कि यदि कोई किसान विरोध करता है तो उसे खाद उपलब्ध कराने में देरी की जाती है। वहीं कुछ किसानों ने प्रशासन से शिकायत कर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर किसान संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि सरकार किसानों को राहत देने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों से निर्धारित दर से अधिक वसूली की जा रही है।
किसानों ने मांग की है कि सभी खाद केंद्रों पर सरकारी मूल्य सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाए और अतिरिक्त वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

उत्तर के मुखिया भ्रष्टाचार से मुक्त करने का वादा सिर्फ मंच तक सीमित कर रहा गया सरकारी समिति में कालाबाजारी चरम सीमा पर कर चुकी हैं

किसान द्वारा 1800 103 1967 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई है शिकायत दर्ज करके कार्रवाई होने का आश्वासन दिया गया है। क्या भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या बड़े पैमाने पर गोरे कागजों पर कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed